6 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O समय से मानदेय ना मिलने पर कर्मचारियों ने सीएमओ संबंधित ज्ञापन सौपा

सोनभद्र। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का समय से मानदेय एवं अन्य शेष लम्बित भुगतान तत्काल हेतु तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर से दूर ड्यूटी न लगाये जाने के साथ अपनी 6 सूत्री मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएमओ नामित ज्ञापन संबंधित प्रतिनिधि को देखकर बुलंद की आवाज। वही जिलाध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ने बताया
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत
जनपद-सोनभद्र के अधीन संचालित विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) के अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सी एच ओ) के शेष भुगतान निम्नवत है- मानदेय का समय से भुगतान न होना।,पीबीआई का भुगतान समय से न होना (पिछले वित्तीय वर्ष का भी 6-8 महीने का भुगतान लंबित)।, राज्य स्तर और जिले के स्तर से आदेश होने के बावजूद बहुत से ब्लॉक के एमओआईसी के द्वारा पीबीआई अप्रूव्ड न किया जाना जिससे समय से भुगतान न होना।, TA & DAऔर कम्युनिकेशन कॉस्ट का साल-साल भर से भुगतान न किया जाना।, वेलनेस एक्टिविटी का भुगतान न होना।, सफाई कर्मचारी का भुगतान समय से न होना।
उपर्युक्त शेष राशि का समय से भुगतान न होने से लगातार आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में ही समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने केन्द्र से दूर ड्यूटी लगाकर मानसिक प्रताड़ीत किया जा रहा है वही बताया कि उपरोक्त समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाये। अगर इन सभी समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं किया गया तो जिले भर के सभी चो अपना समस्त आनलाईन कार्य छोड़ते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रोहित,शैलेश,अतुल,संदीप,विनोद,दिलीप,शिवम,सौरभ,अभिनाश,राजा वीर,सिंकू,सुनीता यादव,प्रीती,नेहा केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?