O विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाया गया
सोनभद्र। सोमवार को पं0 विद्याधर इण्टर कॉलेज कबरी में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि “विवेकानन्द युवाओं के उर्जा स्रोत हैं।आज का युवा अगर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करें तो वे विश्व को संघर्षहीन मार्ग पर ले चलते हुए विश्व शान्ति और विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दे सकते है।”
इस अवसर पर श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्ण देव, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खां, चन्द्रभान, संदीप चौहान, अमिताभ बच्चन, शशि पटेल, राजू प्रसाद, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, पायल सोनी, निधि सिंह, श्वेता सिंह, आरती आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रही।








