राजकीय पीजी कालेज ओबरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वामी विवेकानंद की जयन्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी की इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तप्राचार्य (डॉ) प्रमोद कुमार और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. आलोक यादव, डॉ. सचिन कुमार एवं डॉ उपेन्द्र कुमार द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी के उद्घाटन भाषण में प्राचार्य (डॉ) प्रमोद कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि, स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे, उन्होंने पूरे विश्व को न सिर्फ हिंदू धर्म की अच्छाइयों से अवगत कराया, बल्कि पूरे विश्व में भारत के ज्ञान एवं विश्व विद्युत बंधुत्व की भावना का डंका बजाकर भारत एवं भारतीयों की श्रेष्ठता को स्थापित किया। उन्होंने ईसाई मिशनरियों द्वारा हिंदू धर्म के विरुद्ध किए जा रहे दुष्प्रचार को न सिर्फ रोका, बल्कि युवाओं के अंदर धार्मिक एवं जातिगत भेदभाव को समाप्त कर उनके अंदर राष्ट्रीयता की भावना का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया।
उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद का कथन था कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना एक जीवन लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, और उसकी प्राप्ति के लिए तब तक निरंतर प्रयत्न करते रहना चाहिए जब तक कि लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक यादव ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अपना सारा जीवन देश के कल्याण के लिए लगा दिया।
वही एनएसएस और एनसीसी प्रभारी डॉ सचिन कुमार ने बताया कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा ग्रहण करते हुए अपना तन, मन, धन सब कुछ देश के लिए न्योछावर कर देना चाहिए।

इस अवसर पर सदभावना ब्वायज दौड़ प्रतियोगिता में प्रियांशु बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, आमिर अली बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान और हरिचरण बीए प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वही गर्ल्स दौड़ प्रतियोगिता में ज्योति बीकॉम प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, रंगीली बीए प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान और अंकिता बीएससी पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

उक्त अवसर पर डॉ.संतोष कुमार सैनी, डॉ उपेन्द्र कुमार, डॉ संघमित्रा, डॉ अंजलि मिश्रा तथा छात्र-छात्राओं में रघुराज, अदिति पांडेय, अंकिता कुशवाहा, प्रिया, सूरज, राजेश, अफजल, सूजल, सादिर, अमन, गरिमा इत्यादि भारी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी के कैडेट्स मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?