बृद्धा आश्रम में कंबल वितरित कर बनाया प्रियंका गांधी का जन्म दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- गरीब ,आदिवासियों, मजलूमो की आवाज है कांग्रेस

सोनभद्र।- कांग्रेस शासन में सोनभद्र में कांग्रेस द्वारा कराए गए कार्य योजनाओं का नहीं है कोई मोल
सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (सांसद) के जन्मदिवस के अवसर पर घोरावल विधानसभा के छपका में स्थित बृद्धा आश्रम में जाकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में वृद्धो को कंबल वितरित कर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया , जिसमें आशु दुबे ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व-प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जनपद सोनभद्र के अंदर जिन कार्य योजनाओं का लोकार्पण किया गया और उनकी स्थापना जिस सोच के साथ की गई रिहंद डैम, हिंडालको इंडस्ट्री , एनटीपीसी, अनपरा/ओबरा तापीय परियोजनाएं यह दर्षाती हैं कि कांग्रेस का सोनभद्र से कितना गहरा नाता था ,वही हम सभी के आदिवासियों के नेता रहे स्व0 रामप्यारे पनिका इनका हमारे देश के पूर्व -प्रधानमंत्री राजीव गांधी से बहुत ही आत्मीय लगाव था , उन्होंने यहां दलित ,आदिवासियों के लिए क्या कुछ नहीं किया , कांग्रेस की सोच इस जनपद के साथ थी कि यहां के दलित ,आदिवासी, किसान, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी लोग जो जनपद में रह रहे हैं उनको दर-2 की ठोकरें खानी ना पड़े ,जिस सोच के साथ इन कल करखानों का निर्माण कराया गया था और यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है कि जब आदिवासियों पर यहां जुल्म हुआ घोरावल विधानसभा के उम्भा में जब उनके साथ अन्याय हुआ तो प्रियंका गांधी सर्वप्रथम दिल्ली से चलकर आदिवासियों की लड़ाई लड़ने का काम किया लेकिन इस तानाशाह सरकार ने उनको भी आने से रोकने का काम किया यह दर्शाता है कि कांग्रेस /गांधी परिवार का सोनभद्र से कितना गहरा नाता है ।आज हम सभी यहां पर प्रियंका गांधी के लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह आशा करते हैं कि आगे आने वाले समय में वह फिर से हमारी प्रभारी बने और 1989 के पहले जिस प्रकार से कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सभी वर्गों के लिए काम किया फिर से सरकार आए और सभी लोग खुशहाल रहे। किसान, व्यापारी, नौजवान, दलित ,आदिवासी, पिछड़ा, आम जनमानस सब मिलकर रहे और एक अच्छे समाज का निर्माण हो। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ,व्यापार मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल जैन ,राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ,कांग्रेस नेता ओम प्रकाश भारती, सोशल ऑडिट डिपार्मेंट के जिला अध्यक्ष सुशील राव ,प्रमोद प्रजापति के साथ लोग उपस्थित रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?