स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। विन्ध्य लॉ कॉलेज गोरडीहा रावर्ट्सगंज में सोमवार, को स्वामी विवेकानन्द जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आरम्भ विन्ध्य लॉ कॉलेज के प्रबन्धक डॉ० अजय कुमार सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया और छात्रों को ‘उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रूको का संदेश दिया। कार्यकम का संचालन विधि प्रवक्ता आकाश कुमार जायसवाल ने किया। लॉ के विद्यार्थीयों के बीच ‘युवा और विधिक जागरूकता’ विषय पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय युवा शक्ति के वर्तमान परिदृश्यता में युवा के महत्व एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया साथ ही उन्हें समझाया गया कि, एक विधि छात्र के रूप में आपके कंधों पर केवल डिग्री हासिल करने का बोझ नहीं है, बल्कि समाज में न्याय और नैतिकता को जीवित रखने की जिम्मेदारी भी है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक / चीफ ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह, प्राचार्या डॉ अंजली विक्रम सिंह, डा० अनुग्रह नारायण सिंह, विधि प्रवक्ता . निशा सेठ, हेमन्त जायसवाल अन्य कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?