थाना समाधान दिवस पर कमिश्नर,आईजी रेंज ने सुनी जनसमस्याएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। थाना समाधान दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त, विंध्याचल मण्डल एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज मिर्जापुर आर.पी. सिंह द्वारा जनपद सोनभद्र के थाना करमा में उपस्थित होकर आमजन की समस्याएं सुनी गईं।
मण्डलायुक्त एवं आईजी रेंज मिर्जापुर ने राजस्व सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाएगा तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?