मेडल जीतने वालों को 3 करोड़ और DSP की नौकरी : प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

O- खेल को बनाया उज्ज्वल भविष्य का माध्यम

कोन (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को केवल नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनाना चाहती है। यह बात प्रदेश सरकार के रजिस्ट्री एवं पंजीयन स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विधायक खेल महाकुंभ के शुभारंभ अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि अब खेल को केवल मनोरंजन या समय व्यतीत करने का साधन नहीं, बल्कि सम्मान, रोजगार और राष्ट्र गौरव से जोड़ दिया गया है। देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और डिप्टी एसपी जैसी प्रतिष्ठित नौकरी देकर सरकार यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभा का सम्मान होता है।

प्रभारी मंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने युवाओं को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण दिया, जबकि वर्तमान सरकार योग्यता, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति को पहचान दे रही है।

उन्होंने युवाओं से राजनीति में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि जब अच्छे लोग राजनीति में आएंगे, तभी गुंडा-माफिया संस्कृति पर पूर्ण विराम लगेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा भी धर्म है, और भाजपा में कार्य करना सनातन और राष्ट्रभक्ति की पहचान है।

सदर विधायक भूपेश चौबे के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि विधायक खेल महाकुंभ अब केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने वाला सामाजिक आंदोलन बन चुका है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?