खेलते-खेलते मासूम कुएँ में गिरा, डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ घर के पास खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की कुएँ में गिरने से डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र निवासी सूर्यांश (3 वर्ष) पुत्र बबलू शुक्रवार को दिन लगभग 11 बजे अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के बगल में बने खुले कुएँ में गिर गया। परिजन अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, जिससे काफी देर तक किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

करीब एक घंटे बाद जब परिजनों ने सूर्यांश को घर में नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान बालक कुएँ में उतरा हुआ मिला। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

घटना के समय घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। बुधवार को घर में छठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिससे परिवार पहले से ही व्यस्त था। मासूम की मौत की खबर मिलते ही मां प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा बभनी थाने को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

इस संबंध में उप निरीक्षक शिवमूरत ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?