एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सीएमओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पीके राय से मिलकर एनएचएम कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में अवगत कराया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। कर्मचारियों की समस्याएं एवं मांगे निम्नवत हैं:- सभी कर्मचारियों का वेतन बिल 28 तारीख तक स्टेट पर भेज दिया जाए।- कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में जिला स्तरीय जीआरसी की बैठक को जल्द से जल्द कराया जाए।- संघ के पदाधिकारी के कार्यों को करने हेतु संघ भवन के लिए एक सरकारी भवन उपलब्ध कराया जाए।- कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर एवं एएनएम के लंबित पीबीआई एवं टी बी आई का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।- आरबीएसके टीम हेतु संचालित होने वाली गाड़ी को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उक्त समस्त मांगों के संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष कुमार, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, संदीप कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?