सोनभद्र। बुधवार को अपना दल एस सोनभद्र जिले की मासिक बैठक जिला कार्यालय, छपका, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का सफल संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। बैठक में मुख्यातिथि दिनेश बीयार, आलोक पाण्डेय, प्रदेश सचिव युवा मंच अभिषेक पटेल, प्रदेश सचिव युवा मंच, जनाब महताब आलम प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच, महिला मंच प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह व मान सिंह गौड़ ब्लाक प्रमुख म्योरपुर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि संगठन की असली ताकत हमारे जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक हमारा मजबूत नेटवर्क ही पार्टी को जनता से जोड़ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य जारी है। आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पंचायती सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों को बड़े ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ाएगी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महासचिव शिवदत्त दुबे, जिला सचिव उदित नारायण पटेल, घोरावल विधानसभा के नवनियुक्त सह प्रभारी राजकुमार बौद्ध, राबर्टसगंज विधानसभा के नवनियुक्त सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह राजपूत, ओबरा विधानसभा के नवनियुक्त सह प्रभारी शिवदत्त दुबे का माला पहनकर स्वागत किया गया। ओबरा विधानसभा के जुगैल क्षेत्र के प्रतिष्ठित राहुल पांडेय सैकड़ो लोगों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता पुनः ग्रहण की। इस पर उपस्थित सभी पदाधिकारी द्वारा उनका माला पहनकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।







