नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम,उपजिलाधिकारी ने युवाओं से वोटर बनने की अपील की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश और जिला निर्वाचन अधिकारी, चंदौली के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल ने किया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से फॉर्म-06 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, क्योंकि मतदान का अधिकार नागरिकों की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद तहसीलदार नौगढ़ ने छात्र-छात्राओं को निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों और प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सार्वजनिक वयस्क मताधिकार लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं से एक सशक्त मतदाता और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। इस दौरान मनीष राज बावरे और महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाता पंजीकरण के प्रति उत्साह दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?