सीएस पाण्डेय
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय पुलिस ने अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत धारा 137(2) बीएनएस में वांछित आरोपी कपूर सोनी पुत्र लवकुश सोनी 19 वर्ष, निवासी ग्राम घघरी थाना बभनी को भगवान होटल के पास (डुभा) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी युवक पर किशोरी का अपहरण और बहला फुसलाकर भगाने का आरोप था।
इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उप निरीक्षक मक्खन लाल, सुधीर यादव, हेडकास्टेबल प्रदीप कुमार सिंह शामिल रहे।







