O जिले में टूरिज्म स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
सोनभद्र। जिले में नए साल के पहले दिन पिकनिक स्पॉटों पर सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए मुक्खा जल प्रपात, काले हिरन, विजयगढ़ दुर्ग, और फासिल्स पार्क जैसे लोकप्रिय स्थलों पर पहुंचे ।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एव सीटी सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सादी वर्दी में पुलिस के जवान भी तैनात रहे, ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।
नए साल के जश्न में लोगों ने खूब मस्ती की। बाटी-चोखा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया।


लोग नदियों के किनारे और जंगलों में पिकनिक मनाने पहुंचे
सोनभद्र के मिनी गोवा के नाम से मशहूर आबाड़ी में भी सैलानियों की भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां का रुख किया। यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सभी रोड पर संबंधित यातायात पुलिस तैनात रही।







