जिलाधिकारी ने जनपदवासियो को नववर्ष की दी शुभकामनाएं व बधाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपदवासियों को ‘‘ नववर्ष-2026 ‘‘ की बधाई व शुभकामना दी है। जिलाधिकारी ने नये साल की शुभकामना में कहा है कि जनपदवासी जिले में अमन-चैन कायम रखने में सहयोग करते हुए जिले के चौमुखी विकास के भी भागीदार बनते हुए पुनीत कार्यों के हकदार बनें।

जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद में गरीबों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ ही भौगोलिक दृष्टि से विषम क्षेत्रों के विकास की जो असीम संभावनाएं है, जिसमें जन कल्याणकारी व विकास परक तथा लाभार्थी परक योजनाओं से अच्छादित करने का कार्य किया जायेगा और सरकार द्वारा संचालित विकास परक योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नये साल का जश्न व उत्सव आपसी भाई-चारे व मेल-जोल के साथ मनाये।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?