धारदार हथियार से दोस्त की हत्या कर स्वयं किया आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

दोनो दोस्त पड़ोसी थे ,परिजनों में मचा कोहराम

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। शोले फिल्म का यह दोस्ती हम न तोड़ेंगे को जनपद मे चरितार्थ हुई। मामला चुनार थाना क्षेत्र का है जहां एक दोस्त पहले दोस्त की धारदार हथियार से हत्या करता है फिर उसी हथियार से स्वयं आत्महत्या कर लेता है। कस घटना के बाद गांव में कोहराम मच जाता है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी नक्सल सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंचती है। इस घटना के सम्बन्ध में दोस्तो के परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनार थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह लोग उस वक्त स्तब्ध हो गए जब पता चला कि किस बात से नाराज कांतलाल ने अपने पड़ोसी दोस्त प्रेमलाल की हत्या कर दी है।इसके बाद कांतलाल ने भी मौत को गले लगा लिया और कुछ ही क्षणों में दो दोस्तो की मौत हो जाने से गांव में हड़कम्प मच गया। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है ।


इस घटना के सम्बन्ध में एएसपी नक्सल मनीष मिश्रा ने बताया कि दोनों पड़ोसी अच्छे मित्र भी थे न जाने किस बात को लेकर अनबन हुई और कंत लाल ने प्रेमलाल के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई और उसके बाद कंत लाल ने उसे हथियार से अपने जीवन लीला भी समाप्त कर ली। मामले में तहरीर प्रतिकार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पड़ताल की जा रही है।

बरहाल इन दोनों दोस्तों के बीच ऐसी क्या बात हो गई की दोनों एक दूसरे की जान लेने की आन पड़ी। यह तो पुलिस की पड़ताल के बाद ही पता चलेगा फिलहाल दो लोगों की मौत से परिवार और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?