उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याएं जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने उठाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। विकास भवन सभागार में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जागृत अवस्थी ने की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि कार्यालय उपायुक्त उद्योग से फाइल बैंकों को चली जा रही है और दो-दो तीन-तीन महीने फाइल बैंकों में डंप पड़ी रह रही है।
श्री शर्मा ने कहा कि कई पुरानी समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं, जिसका निराकरण आज तक संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक में उद्योग संबंधी समस्याओं के रखने का प्रावधान है, इसलिए इसी बैठक में व्यापार बंधु की बैठक भी आयोजित की जाए।
श्री शर्मा ने कहा कि 23 सितंबर 2025 को अपने पत्र के माध्यम से उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया था कि 3 करोड़ 49 लाख की लागत से बने बस स्टैंड में मिर्जापुर डिपो की बस फ्लाई ओवर के नीचे से संचालित की जाती है, जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोनभद्र से अपने पत्र के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर अवगत कराया गया कि रोडवेज की बसों को फ्लावर के नीचे से ना चलाया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वस्ती दी कि जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा। बैठक में नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल, विमल अग्रवाल, चंदन केसरी, जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?