कॉलेज में आई इई प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आई इई (इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनीरस) द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “कम्युनिकेशन नेटवर्क्स एंड कंप्यूटिंग ” का सफल समापन संपन्न हुआ। सम्मेलन का भव्य शुभारंभ सोमवार को किया गया था, जिसमें देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।
सम्मेलन के दौरान संचार नेटवर्क, कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर लगभग 202 शोध पत्रों का वाचन एवं प्रस्तुतीकरण किया गया, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में एंवेश कटिपेल्ली (अंवेश कातिपेल्ली), वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं एआई प्रोडक्ट लीडर, उपस्थित रहे। उन्होंने बुद्धिमान एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म के विकास और उनके व्यावहारिक उपयोगों पर अपने विचार साझा किए, जिससे शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
सम्मेलन के समापन सत्र में संस्थान के निदेशक प्रो. जी.एस. तोमर द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शोधकर्ताओं एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संस्थान में शोध एवं नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ते हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?