चोरी के लिए घर में घुसे युवक को पड़ोसियों ने पकड़ा, सामान बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के बिचपई मोहल्ला में शुक्रवार की रात चोरी की योजना नाकाम हो गई। गौरी शंकर पांडेय के घर में घुसे युवक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया और चोरी का सामान बरामद कर लिया। युवक भागते समय छत से कूद गया और उसके पैर में चोटें आईं, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, सोनभद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने बाउंड्री फांदकर दो कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे एक  लाख रुपये के आभूषण और लगभग नौ, दस हजार नकद चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता और सीसीटीवी अलर्ट की वजह से चोरी का बड़ा नुकसान टल गया। पुलिस ने सभी संदिग्धों की पूछताछ और जांच के बाद चोरी किए गए आभूषण और नगद गौरी शंकर पांडेय को वापस कर दिए। थाना प्रभारी माधव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?