राष्ट्रीय लोक दल के व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हुई सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता के प्रतिष्ठान पर शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन की मजबूती व रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं ने
राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के जन्मदिन पर केक काट कर मनाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि जयंत चौधरी आज किसानों और नौजवानों की सबसे लोकप्रिय और सशक्त आवाज़ हैं। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी किसान हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहते हुए युवाओं के भविष्य को लेकर भी गंभीर और दूरदर्शी दृष्टिकोण रखते हैं। अपनी शत-प्रतिशत सांसद निधि से युवाओं के लिए खेल की आधारभूत संरचना का विकास कराना इस बात का प्रमाण है कि वे केवल वादों की राजनीति नहीं, बल्कि ज़मीनी विकास की राजनीति करते हैं। भारतीय राजनीति में वे एक सुयोग्य, शिक्षित और भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की वैचारिक एवं सैद्धांतिक विरासत के योग्य अगुआ के रूप में स्थापित हुए हैं। इसके उपरांत युवा प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि जयंत चौधरी आज देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी ने युवाओं को राजनीति में केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। खेल, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उनकी सोच युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली है।
छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज चौवे
ने कहा कि जयंत चौधरी का नेतृत्व युवाओं में विश्वास, ऊर्जा और भविष्य के प्रति आशा का संचार करता है, और राष्ट्रीय लोक दल को नई ताकत प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जयंत चौधरी जी के दीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर युवा प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरज चौवे चंदन सोनी विजय केसरी सोनू मनी दुलारे हरी चौरसीया कल्लू निक्कि जैन सुनील केसरी हरि चौरसिया सत्यम केसरीआदि व्यापारी युवा बंधु उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?