वीर बाल दिवस: सिख धर्म के वीर साहबजादों को श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रार्थना और कीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। सिख समाज के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर साहबजादों – अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, जिला मंत्री शम्भू नारायण सिंह, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश खाम्बे और भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दूबे, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहबजादों के जीवन चरित्र को प्रेरणा और अनुकरणीय बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?