सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित हाईडिल मैदान में गुरुवार से विधायक खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। इस खेल महाकुंभ में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो और रस्साकस्सी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें सोनभद्र के अलावा प्रदेश स्तर की टीमें भी भाग लेंगी। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि यह आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए है। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की है ।विधायक ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, शिबू चौबे, विजय श्रीवास्तव, विकास मिश्रा और विमलेश पटेल सहित सभी आयोजनकर्ता मौजूद रहे।







