अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप ससमय सुनिश्चित किया जाय। वही आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अधिक से संख्या में असंतुष्ट फिडबैक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने एआर को-आपरेटिव, डिप्टी आरएमओ व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।
सोमवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के उपस्थिति में बैठक की गयी। बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अधिक से संख्या में असंतुष्ट फिडबैक पाये जाने पर जिलाधिकारी ने एआर को-आपरेटिव, डिप्टी आरएमओ व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
वही जिलाधिकारी ने अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं द्वारा की गयी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण नहीं किया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता दर्शन, तहसील दिवस, आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि जन मानस की समस्याओं का ससमय निस्तारण हो सकें।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायातों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी स्थल पर जाकर शिकायतकर्ता का फीडबैक प्राप्त करते हुए शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें, निस्तारण के दौरान स्थल पर कार्यवाही सम्बन्धी जीपीएस फोटोग्राफ्स अपलोड करना सुनिश्चित करें, सम्बन्धित अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को लागिन करते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का फीडबैक भी प्राप्त करते रहें और प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी ससमय कराना सुनिश्चित करें, अंतिम दिवस में शिकायतों के निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 पंकज कुमार राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।







