डीएम ने विधवा, विकलांग गरीबों में कम्बल किया वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – राजाराम स्मृति सेवा न्यास समिति द्वारा संचालित राजाराम महाविद्यालय, भरहरी में रविवार को दिव्यांग, विधवा, निराश्रित गरीब 200 लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी०एन० सिंह, जिलाधिकारी, विशिष्ट अतिथि हेमन्त सिंह, जिला विकास अधिकारी, जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुकुल आनंद पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सन्तेश कुमार राय, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता म्योरपुर, नरेंद्र राम (तहसीलदार ओबरा), ग्राम प्रधान राम अवतार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल प्रवीण कुमार यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सोनभद्र के भौगोलिक खासतौर पर ग्राम भरहरी के बारे में चर्चा की और महाविद्यालय से जुड़े शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए ठंड से बचाव के बारे में लोगों को बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?