अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, 29-30 दिसंबर को होगा आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। – राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में IEEE प्रयोजित संचार नेटवर्क व कंप्यूटिंग विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आगामी 29 व 30 दिसंबर को किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को सफल बनाने हेतु संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गीतम सिंह तोमर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के सभी प्राध्यापकों व गैर शैक्षणिक सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां दी गईं।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में 900 से ज्यादा रिसर्च पेपर देश विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत प्राध्यापकों व शोध छात्रों द्वारा पढ़े जाएंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉक्टर विकास तिवारी व रोहित शुक्ला द्वारा प्रदान की गई है।
यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी संचार नेटवर्क व कंप्यूटिंग के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और अनुसंधानों पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?