अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार,गम्भीर रूप से हुए घायल, मेडिकल कालेज रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरौंधी में शनिवार की दोपहर कोन–खरौंधी मार्ग पर बाइक से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घघिया निवासी पप्पू गुप्ता पुत्र शिवकुमार गुप्ता और कोन निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता तथा दीनानाथ भारती पुत्र राजाराम भारती किसी कार्य से एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, उनकी बाइक खरौंधी के समीप पहुंची तभी अचानक से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक से गिरने के कारण तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी सूचना राहगीरों ने परिजनों और एंबुलेंस सेवा को दी।

वही सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कोन–खरौंधी मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?