छत्तीसगढ़ और सोनभद्र के सीमावर्ती गांव से हो रही पशु तस्करी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

O- यूपी और छत्तीसगढ़ के लोग निभा रहे बिचौलिया का किरदार,  कारोबार मे सक्रीय भूमिका

O- बभनी क्षेत्र के विभिन्न गाँव मे फैला है पशु तस्करों के नेटवर्क

बभनी (उत्तर प्रदेश)। जनपद की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के गांव व जंगलो की आड मे रात के अंधेरे मे पशु तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। गुरूवार को भैसों से लदी डीसीएम ट्रक छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से बीजपुर पुलिस ने पकड लिया। पशु तस्करों के कारोबार के आगे पुलिस की मुखबिरी भी सफेद हाथी साबित हो रही है। पशु तस्कर जंगलो और गांव को सहारा लेकर तस्करी का अवैध कारोबार सक्रीय है। लगभग छ माह पहले बभनी थाना क्षेत्र से पशु पालको का ढेड दर्जन पशुओ को चोरी कर बेच दिया।

पशु पालको के प्रयास के बाद तस्करों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है लेकिन अभी तक सभी तस्कर पुलिस की गिरफ्त मे नही आ सके। पुलिस की कार्यवाही के बाद भी पशु तस्करों की टीम बभनी थाना क्षेत्र मे सक्रीय है जो कारोबार को तेज करने मे सक्रीय भूमिका निभा रही है।

छत्तीसगढ़ की पुलिस गुरुवार को तिरपाल बाध कर भाग रही वाहन का पीछा कर रही थी जो कि बीजपुर थाना क्षेत्र के इंजानी मे पकडी गई। सूत्रो की माने तो बभनी थाना क्षेत्र के रम्पाकुरर, डूमरहर और छत्तीसगढ़ के अम्माझरिया के जगलों सहित अन्य स्थानो पर से कारोबार को अंजाम दे रहे है। यू कहे अन्तर्राज्यीय स्तर पर पशु तस्करी का करोबार धडलले से फल फूल रहा तो गलत नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?