एसआईआर कार्य मे सभी कर्मचारी बीएलओ का करे सहयोग: जिला निर्वाचन अधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद में एसआईआर प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुद्धवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के  प्राथमिक विद्यालय तेन्दू में स्थापित बूथ का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सदर ब्लाक के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय तेन्दू में स्थापित बूथ में प्रगाढ़ विशेष पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) प्रक्रिया का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य गतिमान का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिये।


इस दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की स्थिति के सम्बन्ध में उन्होंने बी0एल0ओ0 से जानकारी प्राप्त की, उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण एवं उनके डिजिटाईजेशन के कार्यों में तेजी लायी जाये, उक्त कार्य निर्धारित समय सारिणी के अन्तर्गत शत् प्रतिशत पूर्ण किया जाये। उन्होंने समस्त ग्राम स्तरीय कार्मिक यथा-सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, अमीन, लेखपाल, सहायक अध्यापक आदि को लगाकर बूथवार फार्म एकत्रित करे तथा फार्मों का डिजिटाईजेशन पूर्ण कराये।

इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तेन्दू के मतदाताओं के नाम फीडिंग करने, गणना प्रपत्र का वितरण, बांटे गये गणना प्रपत्रों के एकत्रित करने सम्बन्धी कार्य के संबंध में बीएलओ से जानकारी प्राप्त किये।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं उनके एकत्रीकरण हेतु जनपद के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को योजित करने तथा ससमय पूर्ण कराने हेतु विधानसभा के आंवटित मतदान स्थलों में नियुक्त बीएलओ की सहायता हेतु लेखपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, अमीन, प्रधानाध्यापक, सफाई कर्मचारी, सहायक अध्यापक एवं अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिक बीएलओ के साथ सहयोग करें। गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने हेतु वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची की मैपिंग 100 प्रतिशत सुनिश्चित कराते हुए डिजिटाइजेशन पूर्ण कराया जाय जिससे कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो सकें।

इस दौरान इस मौके पर डीसी जीरामजी  रवीन्द्र वीर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित विद्यालय के अध्यापक व शिक्षामित्र उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?