कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जानकारी के अनुसार घायल की पहचान शिवचरण पुत्र राधे, निवासी कमरिहा (जनपद सोनभद्र) के रूप में हुई है। बताया गया कि शिवचरण किसी कार्य से तिवारीपुर गांव आए थे। जैसे ही वे गांव में पहुंचे, तभी सड़क पर अचानक एक कुत्ता कूद पड़ा। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को तत्काल नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?