ग्राम समाज की जमीन पर दबंगो द्वारा किया जा रहा कब्जा, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा,राजस्व विभाग मौन

जमीन कभी वन विभाग तो अभी राजस्व की बता कर रहे कब्जा

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डूभा बभनी लिंक मार्ग पर स्थित वन विभाग डाक बंगला के समीप ग्राम सभा की जमीन पर बड़े पैमाने पर कब्जा किया जा रहा है। इस जमीन पर पूर्व में भी कब्जे की शिकायत पर जिम्मेदार मूकदर्शक बने रहे, परिणाम यह है कि आज संपूर्ण जमीन पर बड़े पैमाने पर कब्जा हो रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड के डूभा और सवरा गांव की सीमा पर अवैध कब्जाधारियों कुछ लोगो के सह पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रहे है और विभाग मूक दर्शक बना हुआ है जिसको लेकर सरकारी कर्मचारियों के कार्यप्रणाली पर उगली उठ रही है जब जमीन सरकारी है तो निर्माण कार्य रोकने और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही क्यो नही।ग्रामीणों की बातों पर गौर करे तो पूर्व से ही इस मार्ग पर अवैध कब्जा करने का सिलसिला चल रहा है बावजूद इसके राजस्व विभाग के कर्मी सुविधा शुल्क की बदौलत पक्का निर्माण करा चुके है ग्रामीणों की बातों पर गौर करें तो अकेले ग्राम पंचायत संवरा में सरकारी भूमि की बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि का बन्दरबाट किया गया है तमाम शिकायतों के बाद भी राजस्व विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग किया है।बता दे कि इसके पुर्व मे विकास खण्ड बभनी मे उपजिलाधिकारी की पहल पर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा रोका गया था। शासन का निर्देश भी है कि राजस्व विभाग द्वारा अवैध कब्जा धारियों पर कार्यवाही करे लेकिन कुछ लोगो की मिलीभगत के कारण अवैध निर्माण धडल्ले से चल रहा है।


इस संबंध में उपजिलाधिकारी विशाल यादव से दूरभाष पर वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि लेखपाल भेजकर दिखवाते है।क्षेत्रीय लेखपाल कुजेश ने बताया कि अगर सरकारी भूमि पर निर्माण हो रहा है तो कार्यवाही किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?