उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी , कार्यकर्ताओं  में जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O भाजपा कार्यालय पर  कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई

सोनभद्र,  – केंद्रीय मंत्री और महाराजगंज से सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा के बाद राबर्ट्सगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मिठाई वितरित कर दी बधाई ।केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के संगठन चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने लखनऊ पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पंकज चौधरी के नाम की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने चौधरी पर भरोसा जताया है और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगामी राजनैतिक व संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।समारोह में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, प्रसन्न पटेल, सुनिल सिंह, नार सिंह पटेल, अतुल पाण्डेय, अनिल सिंह, कैलास तिवारी, रजनीश रघुवंशी, महेश्वर चंद्रवंशी, बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, प्रिया सोनकर, गुड़िया त्रिपाठी, मीनू चौबे, वंदना वर्मा, राजन पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पंकज चौधरी ने अपने संक्षिप्त भाषण में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन‑जन तक पहुंचाने के लिए पूरी समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रणनीति तैयार की जाएगी और जनता के हित में काम किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?