परिषदीय विद्यालयो में पीएम पोषण योजना के तहत सप्लीमेंट्री फूड का हुआ वितरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

हर गुरुवार बच्चों को मिलेगा पोषण, विभाग ने गुणवत्ता की निगरानी के दिए निर्देश

विकास खंड बभनी में गुरुवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत सप्लीमेंट्री फूड का वितरण किया गया।

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खंड बभनी के 125 परिषदीय स्कूलों में बच्चों को गुड़, तिल और मूंगफली से बनी गजक का स्वाद चखाया गया। पीएम पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजना के तहत बच्चों के पोषण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। सप्ताह में एक दिन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री जैसे मूंगफली की टिक्की, तिल-मूंगफली का गजक, रामदाने का लड्डू या भुना चना प्रत्येक बच्चे को वितरित किया जाएगा।

दिसंबर माह से लेकर अगले साल मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को इस सप्लीमेंट्री फूड का वितरण किया जाएगा। खाद्य सामग्री के रूप में मूंगफली की चिक्की या गुड़, तिल और मूंगफली की गजक वितरित की जाएगी। इसके अलावा, भुना चना भी बच्चों को दिया जाएगा, जो स्थानीय उपलब्धता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने प्रति छात्र 5 रुपए की धनराशि निर्धारित की है, जो हर सप्ताह के गुरुवार को वितरित की जाएगी। अगर गुरुवार को अवकाश होता है तो अगले दिन यह सामग्री बच्चों को वितरित की जाएगी।

खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि सप्लीमेंट्री फूड वितरण के संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि केवल गुणवत्ता पूर्ण और पैक्ड खाद्य सामग्री ही बच्चों को दी जाए। गुणवत्ता में कोई भी कमी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग द्वारा सभी विद्यालयों को सूचना दी गई है कि यदि इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रेड्रेसल सिस्टम (IGRS) से सप्लीमेंट्री फूड वितरण के संबंध में कोई कॉल आती है तो आवश्यक जानकारी शीघ्र दी जाए।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?