नौगढ़ में जंगल की जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल, करवाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकराघट्टा थाना क्षेत्र के ईमिलिया डीह गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

जानकारी के अनुसार, ईमिलिया डीह निवासी रामबचन और उनके पड़ोसी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह रामबचन की मां मुन्नी देवी पत्नी रामसूरत जब खेत पर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि पड़ोसी विवादित भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी पक्ष ने मुन्नी देवी पर हमला कर दिया। घटना के समय उनके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद नहीं थे।

सूचना पाकर परिजन और बच्चे मौके पर पहुंचे और 112 नंबर पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को मझगांवा चौकी ले गई। रामबचन परिवार का आरोप है कि उनकी घायल मां मुन्नी देवी को चौकी में बैठाए रखा गया, जबकि दूसरी पार्टी को छोड़ दिया गया।

रामबचन ने बताया कि पहली घटना के बाद पड़ोसी दोबारा कब्जा करने पहुंचे। जब वह परिवार के साथ रोकने पहुंचे तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें उनका बेटा सूरज कुमार (17 वर्ष), बेटी विनीता कुमारी (20 वर्ष) और धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए। सूरज कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है।

परिजनों का यह भी आरोप है कि मारपीट के समय वन विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन घटना होते देख वे वहां से चले गए और किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।

घटना में घायल सभी लोगों को एंबुलेंस के जरिए नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?