राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, छात्रों ने ट्रैफिक नियमों पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आज राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में स्लोगन-पोस्टर लिए छात्रों ने स्थानीय लोगों को संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा सभी के जीवन से जुड़ा गंभीर विषय है, इसलिए वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

रैली के बाद कॉलेज सभागार में ‘सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा’ विषय पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विशाल, हरिप्रिया, दीपज्ञानी, अर्पिता, आरती, अंजलि, अवनीश सहित अन्य प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने तेज रफ्तार, लापरवाही, मोबाइल व हेडफोन के उपयोग जैसी आदतों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सड़क पर सतर्क रहना और नियमों का पालन करना न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि सड़क पर चलते या वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें।

समस्त कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। इस अवसर पर मनीष राज बावरे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?