क्षेत्र पंचायत की बैठक मे 17 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर लगी मुहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


बैठक में आंगनबाड़ी में पंजरी न बांटने और शिक्षक विहीन विद्यालय का मुद्दा प्रमुखता से उठा

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। कोन क्षेत्र पंचायत की बैठक मंगलवार को कोन–तेलगुड़वा मार्ग स्थित लक्ष्मी कुमार जायसवाल के मकान पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।

बैठक की शुरुआत कृषि विभाग के विकास त्रिपाठी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ की। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील पाल ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं व उनकी प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर पंजरी न बांटने की शिकायत

बैठक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की ओर से गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण की जानकारी दी गई। इस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद ने ग्राम पंचायत बागेसोती में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री द्वारा पंजरी न बांटे जाने की शिकायत उठाई। जिस पर सुपरवाइजर ने बताया कि अगस्त से पंजरी की सप्लाई नहीं आई है और अब वितरण के लिए फेस व केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।

शिक्षक की मौत के बाद बरमोरी विद्यालय शिक्षक विहीन

बैठक में शिक्षा विभाग के नीलमणि मिश्र ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।  इसी दौरान ग्राम प्रधान बरमोरी ने बताया कि उनके गांव के सोनपरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक की मृत्यु के बाद विद्यालय शिक्षक विहीन हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एक शिक्षक को समायोजित किया गया है।

33 परियोजनाओं पर कार्य जारी, मनरेगा से 15.90 करोड़ मंजूर

वही खण्ड विकास अधिकारी डॉ. जितेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि वर्तमान में 33 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा लगभग 2 करोड़ के प्रस्ताव दिए गए, जबकि मनरेगा से 15.90 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति मिली।

वही बैठक में विधायक प्रतिनिधि बंशीधर, प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल सहित कई प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

ब्लाक प्रमुख ने जताया आभार

बैठक का समापन करते हुए ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा ने कहा कि चार वर्षों से क्षेत्रवासियों ने जो विश्वास बनाये रखा है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता के सुख–दुख में हमेशा साथ रहेंगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, राजेश कुमार, अमरेंद्र, संजय यादव, दीपक कुमार, गौरव पांडेय, संदीप कुमार, सरफराज अली, विदेश कुमार, रामअवध सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?