O पार्टी, कार्यकर्ताओं के साथ, बैठ कर, दिए गए दिशा निर्देश
सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में बुधवार को बैठक कर आगामी जिला पंचायत चुनाव में मजबूती से भाग लेने की तैयारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश। व 16 दिसंबर को जन अधिकार पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र से प्रयागराज कार्यक्रम में 100 सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे शामिल।
मुख्य अतिथि डॉ० भागीरथी सिंह मौर्य प्रदेश प्रमुख महासचिव ने कहा कि भारत देश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति व अल्पसंख्यकों के साथ शोषित बंचित, उत्पीड़ित समाज की आवाज बन कर उनमें राजनैतिक चेतना जागृत कर हक़ अधिकार के प्रति जागरूकता पैदा करने वाले जन अधिकार पार्टी के संस्थापक जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के द्वारा दिखाये गये /सिखाये गये रास्ते “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी ” के आह्वान पर चलने के संकल्प के साथ जन अधिकार पार्टी मांग करती है कि देश में एक समान शिक्षा लागू हो।सरकार जातीय जनगणना कराकर सबको समान हिस्सा देने का काम करे।
साथ ही गरीब मजदूर, किसान अपने व अपने बच्चों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए जन अधिकार पार्टी के साथ मजबूती से खड़े होकर के देश मे हरित क्रांति के तहत किसानों ने अनाज की पैदावार जैसे समर्थन मूल्य घोषित सभी ऊपज के साथ ही साथ धान प्रति एकड़ 30 से 35 कुंतल तक बढ़ाकर देश के अनाज भण्डार को भरते हुए सभी लोगों के पेट की क्षुधा को शांत करने का कार्य करते है इस लिए किसानों की समस्त ऊपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनांतर्गत सरकारी खरीद सुनिश्चित किया जाय, इसके लिये पर्याप्त क्रय केन्द्र, बोरा, कांटा व पैसे की व्यवस्था उपलब्ध कराया जाय।
जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य एवं जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तरप्रदेश में विद्युत कनेक्शन लेना अपराध हो गया है, पुलिस थाने से ज्यादे लोग बिजली थाने से डरने लगे है क्योंकि विद्युत विभाग द्वारा बिना मीटर की रीडिंग लिए मनमाना विद्युत बिल भेज दिया जा रहा है, उपभोक्ता विद्युत बिल सुधरवाने के लिए विद्युत ऑफिस दौड़ दौड़ के परेशान हो जा रहे है,जिससे उनका बिल चाहकर भी जमा नही हो पा रहा है, इसलिये मीटर की रीडिंग लिए बिना विद्युत बिल न भेजा जाय और विद्युत बिल संशोधन की प्रक्रिया को और आसान व सुलभ बनाया जाय और 300 यूनिट से कम विद्युत उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं का विद्युत बिल माफ किया जाय ।
मंडल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा व जिला सचिव जसवंत मौर्य, ने कहा कि बीते खरीफ के सीजन में प्रदेश के सभी किसान डीएपी व यूरिया के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर हुए और दोगुने मूल्य पर उर्वरक खरीदने को मजबूर हुए, इसलिये समय से किसानों के मांग के अनुरूप पर्याप्त डीएपी व यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय।
इस मौके पर जिला संरक्षक बैजनाथ मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य, मंडल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा, विनोद कुमार मौर्य, लक्ष्मण सिंह, राहुल सिंह, मोहम्मद अमीन, सुक्खू मौर्य, जय सिंह, रमाशंकर, बिहारी, गणपति मौर्य, बलवंत, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संचालन जिलाउपाध्यक्ष अनिरुद्ध मौर्य ने किया।







