गो-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ : दो तस्कर ढेर, तीन फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने खुद किया पीछा, 16 गोवंश व असलहे बरामद

O- सोनभद्र में फिल्मी अंदाज़ में चला ऑपरेशन, कई थानों की फोर्स और SOG शामिल

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में देर रात गो-तस्करों और पुलिस के बीच फिल्मी अंदाज़ में मुठभेड़ हुई। 16 गोवंश से भरी दो पिकअप को रोकने के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हुए, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मुठभेड़ का एक एक्सक्लूसिव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सीओ सिटी रणधीर मिश्रा स्वयं पिकअप का पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। ऑपरेशन में रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, करमा थाना पुलिस और SOG की टीमें शामिल रहीं।

सूचना, पीछा और मुठभेड़, पूरी कहानी

सूत्रों के अनुसार एसओजी को सूचना मिली कि दो पिकअप में गो-तस्कर करमा की ओर से मधुपुर मार्ग पर तेजी से भाग रहे हैं। पुलिस ने दुमुही पुलिया पर घेराबंदी की। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने एक आरक्षी को टक्कर मारकर घायल कर दिया और पीछा करती पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नीरज कुमार और मुन्ना नामक दो तस्कर के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से दो तमंचा .315 बोर, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद हुए।

16 गोवंश, दो पिकअप और असलहे बरामद

पुलिस ने मौके से दो पिकअप में भरे 16 गोवंश, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की। फरार तस्करों में भगवान यादव, विकास यादव और बलवन्त यादव के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें तैनात कर दी हैं।

घायल आरक्षी और तस्कर अस्पताल में भर्ती

टक्कर में घायल हुए आरक्षी और दोनों घायल तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।

तस्कर बड़े नेटवर्क से जुड़े, पुलिस पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे कैमूर (बिहार) के एक बड़े गिरोह के लिए काम करते हैं। मध्य प्रदेश, मीरजापुर और नौगढ़ बॉर्डर से गोवंश उठाकर बिहार ले जाया जाता है और फिर वहां से पश्चिम बंगाल में वध के लिए आपूर्ति की जाती है। गिरोह में नाटे मुखिया और हाफिज जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अभियान पर क्या बोले सीओ सिटी रणधीर मिश्रा

सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि
“पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। गो-तस्करों की गतिविधि की जानकारी मिलते ही घेराबंदी की गई। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और एक आरक्षी को गाड़ी से टक्कर मारकर घायल किया। दो तस्कर घायल होकर गिरफ्तार हुए हैं, तीन फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।”

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?