एनटीपीसी आवासीय परिसर में संविदा श्रमिक ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सफाई के लिए ऑफिस पहुंचे श्रमिक का मिला शव, मौत के कारणों की जाँच तेज

सोनभद्र। एनटीपीसी के आवासीय परिसर स्थित एक ऑफिस में बुधवार सुबह एक संविदा श्रमिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान भाईलाल (56 वर्ष), पुत्र विशेषरर, निवासी गांधीधाम के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग 6:30 बजे भाईलाल रोज की तरह ऑफिस में साफ-सफाई करने पहुंचा था। थोड़ी देर बाद वह कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

सूचना मिलते ही बिजपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि श्रमिक ने फांसी किस कारण लगाई। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पर्टीनिकल कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?