दो भेड़ पालको की बाड़े में बंधी 47 भेड़ हुई चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र के कोठी गांव के भूसी पथरहा मौजा में मंगलवार की आधी रात चोरो ने दो भेड़ पालक की बाड़े में बंधी 47 भेड़ चोरी कर लिया। इस चोरी की जानकारी बुधवार सुबह जब भेड़ पालक सोकर उठे तो बाड़े में खाली जगह देख होश उड़ गए। चोरी की घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते पीआरबी 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।

लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव निवासी भेड़ पालक शिव मूरत पाल पुत्र राजमणि व अलगू पाल पुत्र रामसागर पाल भेड़ पालन का काम करते हैं। जिनके पास 400 भेड़ थी जिसे कोठी गांव के भूसी पथरहा रहा में जाल से घेरा बनाने के बाद सभी भेड़ एकत्रित कर बाड़े के पास ही दोनों लोग सोते थे। सुबह जब नींद खुली तो उन्होंने देखा की जाली खुली हुई थी। भेड़ की गिनती करने पर 47 भेड़ कम पाई गई। आसपास खोजबीन के बाद भी भेड़ों का कोई सुराग नहीं मिला।

वही चोरी की घटना के बारे में भेड़ पालक शिव मूरत पाल ने बताया कि चोरी रात करीब 12.30 के बाद की है। 38भेड़ शिवमूरत पाल व 9भेड़ अलगू पाल की चोरी हुई है। भेड़ पालकों ने चोरी होने की तहरीर लहंगपुर चौकी पर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?