गुरु तेग बहादुर का 350 वां शहादत दिवस मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर सोनभद्र नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतसंग ने श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया।

रविवार की सुबह 6 बजे प्रभात फेरी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें गुरु जी के भजनों का गायन किया गया। स्त्री सतसंग की अध्यक्षता करते हुए तलविंदर कौर जी ने गुरु तेग बहादुर , भाई तारु सिंह और भाई मतिदास की शहादत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

पंजाब से आए ज्ञानी हरबंश सिंह ने कथा करके समाज को एकजुट होकर चलने का संदेश दिया। सुरजन सिंह भाई ने कीर्तन गायन किया। उपरांत अरदास करके गुरु जी का अटूट लंगर बरताया गया।

इस समारोह में दिलकरण सिंह, अवनीत सिंह, अमरसिंह, मनजीत सिंह, तरन सिंह, बलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, प्रभजोत, पारब्रह्म सिंह, मनमीत और बलकार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?