नौगढ़ में सड़क हादसा, युवक के पैर पर चढ़ा ट्रक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक हादसा हुआ। सड़क किनारे नशे की हालत में सोए एक युवक के पैर पर ट्रक चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, नौगढ़ के बाघी निवासी 30 वर्षीय राकेश केशरी (उर्फ शक्तिमान) पुत्र संतोष केशरी यूनियन बैंक गली के पास सड़क किनारे सो रहा था। इसी दौरान एक ट्रक वहां से गुजर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन नशे में होने के कारण युवक हट नहीं सका। इसके बावजूद चालक ने लापरवाही से ट्रक आगे बढ़ा दिया, जिससे उसका पिछला पहिया सीधे युवक के पैर पर चढ़ गया। इससे युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया और वह लहूलुहान हो गया।

घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल युवक को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

1410
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?