पत्थर खदानो में डीजीएमएस के नियमो का करे अनुपालन: जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जिलाधिकारी ने डीजीएमएस द्वारा लगाये गए प्रतिबंध के सम्बन्ध में सुधारात्मक कार्यो की ली जानकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में डीजीएमएस वाराणसी द्वारा पत्थर खनन की 37 खदानों पर 02 दिसम्बर को रोक लगाने के बाद शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खनन पट्टा धारकों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने खनन व्यवसायियों से सीधा संवाद कर डीजीएमएस द्वारा खनन पट्टों पर लगाये गये प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में किये जा रहे सुधारात्मक कार्य की प्रगति की स्थिति के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित खनन पट्टा धारको को खान सुरक्षा निदेशालय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन यथा शीघ्र कराते हुए खनन पट्टों पर डीजीएमएस द्वारा लगाये गये प्रतिबन्ध को हटाने की कार्यवाही डीजीएमएस से करायें, जिससे कि आम जनमानस को सुलभता से खनिजों की आपूर्ति उचित दर पर प्राप्त हो सकें और लोगों को रोजगार मिल सकें।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप,खनन व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?