बोलेरो के धक्के से घायल व्यक्ति की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- बरात से वापस जा रही बोलेरो ने मारी थी टक्कर

बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान स्कूल के पास शुक्रवार को अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी ।जिसमें दो लोग घायल हो गए । घायलों को सागोबाध प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजन झारखंड के निजि अस्पताल में उपचार करा रहे थे कि अचानक शनिवार की तड़के घायल ने दम तोड दिया।
शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे बाइक सवार40 वर्षीय राम कलेश पुत्र रामजीत व 70 वर्षीय छोटेलाल पुत्र शिवनाथ सागोबाध बाजार की तरफ जा रहे थे कि अचानक सागोबाध से नौडिहा बारात लेकर जा रहे अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गये।घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागोबाध ले जाया गया जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजन उपचार के लिए झारखण्ड ले गए । जहां उपचार के दौरान शनिवार की तड़के घायल राम कलेश ने दम तोड दिया।परिजन सुबह शव लेकर बभनी पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?