परीक्षा की समय-सारिणी अचानक बदली,कई छात्रो का भविष्य अधर में,कीनाराम महाविद्यालय का मामला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कीनाराम पीजी कालेज के परीक्षार्थियों ने लगया आरोप

बीकाम पांचवा सेमेस्टर के प्रवेश पत्र में दोपहर 02 बजे 04 बजे तक था परीक्षा का समय

शुक्रवार को अचानक सुबह10 बजे से 12 बजे तक हुई परीक्षा आयोजित

कॉलेज की गलती से एग्जाम में हुआ नुकसान, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के सबसे पुराने कीनाराम पीजी कॉलेज में बीकॉम 5वें सेमेस्टर के छात्रों का एग्जाम देने का समय एडमिट कार्ड में 2:00 बजे से 4:00 बजे तक दिया गया था लेकिन जब परीक्षार्थी एग्जाम देने महाविद्यालय पहुंचे तो पता चला कि सम्बंधित  विषय का तो  एग्जाम 10:00 बजे से 12:00 बजे तक हो चुका है। छात्रों ने जब कॉलेज प्रशासन से शिकायत की तो उन्होंने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया और छात्रों को बैक पेपर देने की सलाह दी।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्होंने कल ही 4 तारीख को एडमिट कार्ड लिया था और उसमें टाइमिंग 2:00 बजे से 4:00 बजे तक दी गई थी। लेकिन आज जब वे एग्जाम देने पहुंचे तो पता चला कि एग्जाम 10:00 बजे से 12:00 बजे तक हो चुका है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से बात की लेकिन उन्होंने कोई समाधान नहीं किया।

यूनिवर्सिटी के दीप्ती मेडम ने बताया कि बाकी पेपर दिलवाए जाएंगे और उसके बाद देखा जाएगा। लेकिन पीड़ित परिजनों ने कहा कि उन्हें परमानेंट सॉल्यूशन नहीं मिला है और उनका रिजल्ट बैक लगेगा या अब्सेंट लगेगा, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

छात्रों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि उन्हें बैक पेपर नहीं देना चाहिए और उनका फीस भी दोबारा नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने अपनी गलती को स्वीकार नहीं किया है और उन्हें न्याय चाहिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?