शराब तस्करी का नायाब तरीका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

दुद्धी (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से इस वक्त की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ शराब तस्करों के एक नए और शातिर खेल का भंडाफोड़ हुआ है। तस्कर चावल की बिल्टी की आड़ में अवैध शराब की बड़ी खेप ले जा रहे थे। यह पूरा मामला उस वक्त उजागर हुआ, जब रीवा–रांची नेशनल हाइवे पर रजखड़ घाटी में शराब से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सकते में डाल दिया है।
देर रात नेशनल हाइवे स्थित रजखड़ घाटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब से बिहार की ओर जा रहा एक भारी मालवाहक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। हादसे की सूचना पाकर जब पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो ट्रक के भीतर का दृश्य देखकर वे चौंक उठे। बिल्टी पर जहाँ चावल दर्ज था, वहीं ट्रक के अंदर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब पाई गई। यह खुलासा, तस्करी के लिए फर्जी बिल्टी के इस्तेमाल का एक बड़ा नेटवर्क उजागर करता है।

दुर्घटना में ट्रक का चालक और खलासी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने जब मौके पर जाँच की तो यह भी सामने आया कि ट्रक पर लगा नंबर प्लेट फर्जी था। बताया जा रहा है कि यह ट्रक (नंबर UP 63 T 6441) अवैध रूप से शराब की खेप पंजाब से बिहार ले जा रहा था। इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद पुलिस ने सघन जाँच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस फर्जीवाड़े को कितने समय से अंजाम दिया जा रहा था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की यह घटना अवैध कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?