नि:शुल्क आई कैंप में 83 मरीज ऑपरेशन के लिए भेजे गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

O- सलैयाडिह पंचायत भवन पर 203 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

विंढमगंज (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के सलैयाडिह पंचायत भवन पर शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर (आई कैंप) का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 203 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और अपनी नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच कराई।

कैंप में मौजूद हेमराज यादव ने बताया कि ग्रामीण अंचल के गरीब मरीजों को लक्षित करते हुए ठंड के मौसम में सद्गुरु सेवा संस्थान चित्रकूट द्वारा हर महीने की 5 तारीख को लगातार आई कैंप लगाया जा रहा है। इस आयोजन में गायत्री परिवार विंढमगंज लगातार सहयोग कर रहा है।

आज के शिविर में

  • 103 मरीज मोतियाबिंद के लिए चयनित किए गए
  • इनमें से 83 मरीजों को निशुल्क वाहन से सद्गुरु सेवा संस्थान, चित्रकूट ऑपरेशन के लिए भेजा गया
  • 90 मरीजों को चश्मा वितरण किया गया

शिविर में डॉक्टरों की टीम में डॉ. सुशील मिश्रा, दयाराम, तथा गायत्री परिवार से हुलास राम यादव, रामदास कुशवाह, जितेंद्र लाल सहित कई सेवादार मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?