अधिवक्ता दिवस पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- बार एसोसिएशन सभागार में हुआ माल्यार्पण व सम्मान समारोह

सोनभद्र। भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती को परंपरागत रूप से अधिवक्ता दिवस के रूप में सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश, सोनभद्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, जबकि संचालन महामंत्री अधिवक्ता अखिलेश पांडेय ने किया।

अधिवक्ताओं ने रखी अपनी उपस्थिति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख अधिवक्ताओं में कृपानारायण मिश्र, अरुण प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश पाठक, नरेन्द्र कुमार पाठक, विनोद कुमार चौबे, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजीव सिंह गौतम, शारदा प्रसाद मौर्या, आशीष पाल, शरद गुप्ता, प्रेम बहादुर सिंह, संजय श्रीवास्तव, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद चौबे, अजय गुप्ता, प्रवीण पाठक, अविनाश रंजन त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?