नमामि गंगे की ग्यारह हजार बोल्टेज की तार टूटने से एक किशोर की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता : सीएस पाण्डेय

O- तार टूटकर गिरा तो पुआल में लगी आग,घर से बाहर निकलते ही पैर से छूते ही हुई घटना।

बभनी ।थाना क्षेत्र के चौना गांव में बुधवार को सुबह करीब सवा पांच भोर मे ग्यारह हजार बोल्टेज तार टूटकर गिरने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद पुत्र धर्म सिंह उम्र 13वर्ष के घर से सटे हुए नमामि गंगे की तार गई थी। बुधवार सुबह सवा पांच बजे जब तार गिरी तो घर के पास ही रखी हुई पुआल में सबसे पहले आग लग गई जिससे बाहर निकलते ही रामप्रसाद की पैर से टच हो गई जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कंपोजिट विद्यालय चौंकना में कक्षा 7 का छात्र था।

मृतक अपने पिता का दो भाईयों में छोटा भाई था। मां फूलमती देवी की लगभग दस वर्ष पूर्व ही मौत हो गई थी।मौत की जानकारी होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।आग लगने की घटना से आसपास के ग्रामीण भी दौड़कर आग बुझाने में मदद की। मृतक के पिता ने ग्राम प्रधान दीनदयाल जायसवाल के सूचना दी।

स्वजनों ने डायल 112तथा एंबुलेंस के माध्यम से बभनी सीएचसी ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर शव को पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बभनी पुलिस ने अग्रीम कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?