अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी की बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर होंगे विविध कार्यक्रम

सोनभद्र। अटल उपवन सेवा ट्रस्ट, कैथी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की तरह इस बार भी व्यापक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अजीत चौबे ने की।

बैठक के दौरान श्री चौबे ने 24 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी “प्रतिभा सम्मान” समारोह के तहत स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, कंबल वितरण, सामुदायिक सहभोज और स्वास्थ्य शिविर जैसे अनेक जनकल्याणकारी आयोजन किए जाएँगे।

अजीत चौबे ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ट्रस्ट की यह पहल सोनभद्र में सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ सांस्कृतिक उत्सव का भी सकारात्मक वातावरण तैयार करेगी।

कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए ट्रस्ट सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का समय और स्थान जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

बैठक का संचालन ट्रस्ट के सचिव दिलीप चौबे ने किया।
इस अवसर पर शीतला आचार्य, मुन्नू सिंह, कपिल पाठक, राजेश पटेल, अनुपम तिवारी, सुभाष पाठक, प्रमोद सिंह, कन्हैया दूबे, नारद चौहान, अवधेश चौबे, असर्फी, शनि, प्रिंस, राकेश चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?