बन्धी में डूबे युवक का तीसरे दिन तलाश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

एसडीआरएफ की टीम ने खंगाल रही पूरा बंधी

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवाल गांव में रविवार शाम बंधी में डूबे 14 वर्षीय आशीष यादव की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और स्टीमर के सहारे पूरे बंधी को खंगाला, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।

घटना स्थल पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीणों की नजरें एसडीआरएफ टीम पर टिकी थीं कि कब किशोर का पता चलेगा। लगातार तलाशी अभियान के बावजूद अभी तक सफलता नहीं मिली है।

मौके पर तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और राजस्व टीम मौजूद रही और रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे। स्थानीय लोग भी तलाश में हर संभव सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?