अमित मिश्रा
14 दिसम्बर को वोट चोर गद्दी छोड़ दिल्ली में होने वाली रैली के संदर्भ में किया चर्चा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी का सोमवार को कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।इसके बाद उन्होंने जनपद में चलाए जा रहे एसआईएआर के बारे में सोनभद्र नगर के बूथ संख्या 11, 12, 13 ,14, 15, 16 आदर्श विद्यालय पर उपस्थित बीएलओ से एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर विस्तार से चर्चा किया और बीएलओ को होने वाली कठिनाइयों के संदर्भ में उनसे पूछा।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर संगठन सृजन एसआईआर तथा 14 दिसंबर को वोट चोर गद्दी छोड़ दिल्ली में होने वाली रैली के संदर्भ में चर्चा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर डटे रहे बीएलओ की मदद करें साथ ही जिन लोगों को फार्म उपलब्ध नहीं हो सका है उनकी बात बीएलओ से कराकर उनका फार्म भरवाने का हर संभव प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है कांग्रेस पार्टी किसी भी बैंध मतदाता का नाम छूटने नहीं देगी यह कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है।
सोनभद्र जिला कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर करमचंद बिंद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को और दुरुस्त कर कर हमें हर स्तर पर लोकतंत्र की रक्षा करनी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि संगठन सृजन का काम पूर्ण हो चुका है। न्याय पंचायत और बूथ के कार्यकर्ता सघनता से अपने-अपने बूथों पर एस आई आर फॉर्म भर में लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनभद्र से सैकड़ो की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता 14 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे।
वही कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी दुद्धी विधानसभा 403 के रासपहरी बूथ पर पहुंचे और वहां पर उपस्थित और पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर फॉर्म के बारे में जानकारी ली और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने किया।
इस बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर राजीव गौतम, प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर चंदौली के प्रभारी राजीव त्रिपाठी, उषा चौबे, बेबी सिंह, आशीष सिंह, अवधेश कुमार राय, नूरुद्दीन , श्रीकांत मिश्रा, राहुल जैन, बल्लू कोल,विनोद कुमार तिवारी, राजबली पाण्डेय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, गोपाल स्वरूप पाठक , आशुतोष कुमार दुबे,संतोष नेताम, संगीता श्रीवास्तव , जगदीश मिश्रा, मोहन बियार, आशीष सिंह, संजय तिवारी, दयाशंकर पांडे, अमरेश देव पांडे, उदय पांडे, स्वतंत्र साहनी, बाबूलाल पनिका, शेखर सरन, सुशील निशाद, नागेश मणि पाठक, मंजू देवी , श्रीकांत मिश्रा इंजीनियर शिवप्रसाद शैलेंद्र चतुर्वेदी व पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।







